राज्यपाल ने जगदगुरु रामभद्राचार्य की दिव्य रामकथा सुनी
जगदगुरु रामभद्राचार्य अध्यात्म परम्परा के महान मनीषी- राज्यपाल
जयपुर, 14 जनवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को नींदड़ में चल रही जगदगुरु रामभद्राचार्य की दिव्य रामकथा सुनी और 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य का अभिनंदन किया और कहा कि वह अध्यात्म की भारतीय ज्ञान परम्परा के महान मनीषी हैं।
राज्यपाल ने बाद में अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी श्री रामभद्राचार्य जीवन का आलोक पथ दिखाने वाले मनीषी, वेद, उपनिषद और राम कथा मर्मज्ञ हैं। उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य की साधना को नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।
राज्यपाल श्री बागडे से रामकथा स्थल पर साध्वी ऋतम्भरा ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

