Breaking News
अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने सडक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली
पोस्टर विमोचन एवं शपथ के माध्यम से दिया सडक सुरक्षा का संदेश

जयपुर, 13 दिसम्बर। अलवर जिला प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को अलवर जिले में सडक सुरक्षा जनजागरूकता अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सडक सुरक्षा वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा सडक सुरक्षा शपथ, नो हैलमेट-नो एंट्री, नो सीट बेल्ट-नो एंट्री पोस्टर का विमोचन किया एवं सडक सुरक्षा से संबंधित संदेश लिखे बैलून को उडाकर सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया।

                अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सडक सुरक्षा हम सभी के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं बल्कि यह मानव जीवन की सुरक्षा से जुडा हुआ पहलू है। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा केवल सरकार एवं पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सडक सुरक्षा एवं सडक तंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विगत दो वर्षों में 27 हजार 238 करोड रूपये व्यय कर 39 हजार 891 किलोमीटर की सडकों का विकास किया है। साथ ही एक्सप्रेसवे निर्माण, शहरी एवं ग्रामीण सडकों का संजाल बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

वाहन रैली, पोस्टर विमोचन एवं शपथ के माध्यम से दिया सडक सुरक्षा का संदेश

                अलवर जिला प्रभारी मंत्री ने 25 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे सडक सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रताप ऑडिटोरियम से शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए आरटीओ कार्यालय पर सम्पन्न हुई। रैली में स्वयं प्रभारी मंत्री ने बाइक पर बैठक सडक सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सडक सुरक्षा की शपथ दिलाकर सडक सुरक्षा के पोस्टर का विमोचन भी किया।

राजस्थान को उत्कृष्ट जल प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी के लिए तीसरी बार जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने किया सम्मानित —मुख्यमंत्री शर्मा ने दी बधाई, कहा - प्रदेश जल सरंक्षण और जल संचय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

जयपुर, 18 नवम्बर। राजस्थान को उत्कृष्ट जल प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी के लिए तीसरी बार ‘जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राज्य ने देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश को यह सम्मान दिया गया। प्रदेश की ओर से जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य अभियंता श्री भुवन भास्कर ने राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया।

जल संचयन जन भागीदारी 1.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट जिलों की श्रेणी में बाड़मेर जिले को जल संरक्षण की दिशा में अतुलनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश के 8 अन्य जिलों भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर, अलवर, बारां, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ तथा सीकर को भी जल सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान से व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित कर जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं।