Breaking News
जिला कलेक्टर्स टू इयर्स प्रोगाम के तहत जिलों में हो रहे सभी इवेंट्स को समय पर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
ब तक 'टू इयर्स गवर्नेंस पोर्टल' पर 1 लाख 63 हजार इवेंट्स किए गए अपलोड

जयपुर, 19 दिसंबर। मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने कहा कि जिला कलेक्टर्स  राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर किए जा रहे कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार—प्रसार करें। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की सभी इवेंट्स को ‘टू इयर्स गवर्नेंस पोर्टल’ पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के ‘टू इयर्स गवर्नेंस पोर्टल’  पर न्यूनतम प्रदर्शन वाले दस जिलों के साथ शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। 

आयोजना व सूचना प्रौद्यो‍गिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि जिला कलेक्टर्स पोर्टल पर इवेंट अपलोड करवाने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें।  

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 11 दिसंबर से अब तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूर्ण जनभागीदारी से आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों की सीरिज में प्रदेश भर में 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य सरकार की सोच है कि स्वच्छता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा अभियान,  राजकीय कार्यालयों की साफ—सफाई, ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान फॉलोअप शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, महिला एवं किसान सम्मेलन, रक्तदान शिविर एवं आरोग्य कैंप, महिला सश​क्तीकरण सम्मलेन, रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज), पर्यटन कॉन्क्लेव, विकास प्रर्दशनी, प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी हो । सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों का प्रचार—प्रसार कर रहे हैं। सभी जिलों में बड़ी संख्या में इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन के डॉक्यूमेंटशन के लिए यह आवश्यक है कि जिलों में होने वाले सभी इवेंट्स को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।  

बैठक में आयोजना (समन्वय) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री नरेन्द्र कुमार मंघानी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. गोरधन लाल शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही धौलपुर, सलुम्बर, जैसलमेर, फलौदी, सिरोही, डीग, डीडवाना, कुचामन, झुंझुनूं और दौसा के जिला कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।