जालोर में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रभात रैली का हुआ आयोजन
जयपुर, 18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2 साल: नव उत्थान-नई पहचान एवं बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान के ध्येय वाक्य पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही, वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जालोर जिले में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभात फेरी को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक कदम उठाने होंगे तथा वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते प्रभाव व ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे। जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के विधालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक, ई-वेस्ट प्रबंधन एवं सॉलिड वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

