Breaking News
नगर सीट पर बीजेपी के जवाहर सिंह बेडम जीते, कांग्रेस हुई चित
राजस्थान के भरतपुर जिले के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं. वहीं, नगर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया. इस सीट पर इस बार कांग्रेस की टिकट पर वाजिब...

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच एक बार फिर से कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. भरतपुर जिले में भी सियासी पारा चढ़ा हुआ था. नगर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया. हालांकि सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य लड़ाई थी. राजस्थान के भरतपुर जिले के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें बीजेपी का खाता तक नहीं खुल सका था. इस बार बीजेपी ने सभी को चौंका दिया है. उसने नगर सीट पर भी कब्जा जमा लिया. बीजेपी उम्मीदवार जवाहर सिंह बेडम ने कांग्रेस उम्मीदवार वाजिब अली को हराया.प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव मतदान करवाया गया था.नगर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस की टिकट पर वाजिब अली चुनाव लड़ रहे थे, जबकि बीजेपी ने जवाहर सिंह बेडम को उम्मीदवार बनाया था. आजाद समाज पार्टी के नेम सिंह ने भी ताल ठोकी थी. 2018 के विधानसभा चुनाव में नगर सीट पर रोमांचक फाइट देखने को मिली थी. यहां, बहुजन समाज पार्टी के वाजिब अली ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बाद में बीएसपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था.