Breaking News
अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने सडक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली
पोस्टर विमोचन एवं शपथ के माध्यम से दिया सडक सुरक्षा का संदेश

जयपुर, 13 दिसम्बर। अलवर जिला प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को अलवर जिले में सडक सुरक्षा जनजागरूकता अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सडक सुरक्षा वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा सडक सुरक्षा शपथ, नो हैलमेट-नो एंट्री, नो सीट बेल्ट-नो एंट्री पोस्टर का विमोचन किया एवं सडक सुरक्षा से संबंधित संदेश लिखे बैलून को उडाकर सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया।

                अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सडक सुरक्षा हम सभी के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं बल्कि यह मानव जीवन की सुरक्षा से जुडा हुआ पहलू है। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा केवल सरकार एवं पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सडक सुरक्षा एवं सडक तंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विगत दो वर्षों में 27 हजार 238 करोड रूपये व्यय कर 39 हजार 891 किलोमीटर की सडकों का विकास किया है। साथ ही एक्सप्रेसवे निर्माण, शहरी एवं ग्रामीण सडकों का संजाल बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

वाहन रैली, पोस्टर विमोचन एवं शपथ के माध्यम से दिया सडक सुरक्षा का संदेश

                अलवर जिला प्रभारी मंत्री ने 25 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे सडक सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रताप ऑडिटोरियम से शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए आरटीओ कार्यालय पर सम्पन्न हुई। रैली में स्वयं प्रभारी मंत्री ने बाइक पर बैठक सडक सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सडक सुरक्षा की शपथ दिलाकर सडक सुरक्षा के पोस्टर का विमोचन भी किया।

दौसा जिला प्रभारी मंत्री ने विकास रथ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया
जयपुर, 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...

जयपुर, 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा दौसा जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया।

दौसा प्रभारी मंत्री ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने विकास रथों के संचालन की सघन मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग की ओर से निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। ऑटो रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालकों ने रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। 

इस दौरान विधायकगण, अधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

विकास रथों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगी 2 साल की उपलब्धियां
क्षा मंत्री एवं कोटा जिला प्रभारी मंत्री ने किया रथों को रवाना

जयपुर, 12 दिसम्बर। राज्य सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ शनिवार को कोटा से रवाना हुए। इन विकास रथों पर लगी एलईडी पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पिछले दो साल में राज्य व कोटा जिले में हुए विकास कार्यों, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी आमजन को दी जा रही है।

कोटा जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जाने वाले विकास रथों को शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर और कोटा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने इनका अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विकास रथों की जन भागीदारी के साथ रूट चार्ट के अनुसार यात्रा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास रथ की विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक पहुंच सुनिश्चित हो।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो सालों में प्रदेश में विकास के जो कार्य किए हैं, उनकी जानकारी विकास रथों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी। पिछले दो साल में कोटा जिले में भी विकास के कई कार्य किए गए हैं। यहां लम्बे समय से एयरपोर्ट की मांग थी, जिसे धरातल पर उतारा जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के प्रयासों से कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के कार्य को गति दी जा रही है। एयरपोर्ट बनने से कोटा संभाग में पर्यटन और कोचिंग सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की पालना की शपथ भी दिलाई।

मॉनिटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित—

विकास रथों के रूटचार्ट के अनुसार यात्रा एवं सुरक्षा को मॉनिटर करने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सभी रथों की जियो टेगिंग के साथ लोकेशन की प्रतिदिन ट्रेकिंग की जायेगी, इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर भी होगी।

विकास रथों के साथ राज्य सरकार की विभागवार उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका, पेम्फलेट सहित अन्य प्रचार सामग्री रहेगी। रथों के साथ एक सुझाव पेटिका भी रहेंगी, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं, सुझाव आदि दे सकते हैं।

कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी, जिला प्रमुख श्री मुकेश मेघवाल, श्री राकेश जैन,  श्री प्रेम गोचर, संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, एडीएम सीलिंग श्रीमती कृष्णा शुक्ला, सीईओ जिला परिषद श्री कमल कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।