Breaking News
अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सम्मिलित हुए राज्यपाल
अटल जी कवि हृदय के संवेदनशील राजनीतिज्ञ थे- राज्यपाल

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी इस दौरान उपस्थिति रहे।

राज्यपाल श्री बागडे ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वह कवि हृदय के संवेदनशील, राष्ट्रवादी विचारों के विरल राजनीतिज्ञ थे। राष्ट्र हित को सर्वोपरी रखते अपने निर्णय पर सदा अटल रहते थे।  संसदीय परम्पराओं के मर्मज्ञ होने के साथ वह आम जन की भावनाओं को समझने वाले संवेदनशील व्यक्तित्व थे। उन्होंने अंतर्मन संवेदनाओं को छूती काव्य रचनाएं की।

इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अटल जी की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियो ने अपनी रचनाएं सुनाई। उन्होंने अटल जी के विचारों के आलोक में कविताएं सुनाते उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ओडिशा में मां समलेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन किए
प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की प्रार्थना की

जयपुर, 23 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सोमवार को ओडिशा में मां समलेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की प्रार्थना की।

मारवाड़ महोत्सव सांस्कृतिक एकता और लोक परंपरा का अद्वितीय संगम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मारवाड़ी समाज की पहचान है सेवा, त्याग और समर्पण - लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से सांस्कृतिक विरासत बढ़ेगी आगे - केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र...

जयपुर, 22 दिसम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ओडिशा के संबलपुर में मारवाड़ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी अपनी संस्कृति को संरक्षित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। मारवाड़ी समाज शिक्षा, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर सभी जगह मेहनत व ईमानदारी से राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को फैला रहे हैं।  

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा अध्यात्म, धर्म, संस्कृति, संस्कार, साहित्य और देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की भूमि है। उन्होंने कहा कि शौर्य और वीरता की धरती राजस्थान से यहां आए मारवाड़ी समाज का अपनी मातृभूमि से गहरा जुड़ाव है।

बिरला ने कहा कि मारवाड़ी समाज ओडिशा की धरती पर अपने कर्म और श्रम से अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान और ओडिशा का गहरा संबंध भी है। दोनों की आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और विचारों में समानता है। मारवाड़ी समाज ने कड़ी मेहनत से यहां के लोगों को भी अपना बनाया है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी समाज त्याग, सेवा और समर्पण से अपनी पहचान बना रहे हैं। 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मारवाड़ी समाज जन्मस्थली से जुड़कर कर्मस्थली पर सामाजिक दायित्वों को निभाते हैं। आपदा और संकट की घड़ी में मारवाड़ी समाज सदैव सहयोग के लिए आगे रहता है। इन्होंने शिक्षा के लिए विद्यालय खोले, चिकित्सालय और धर्मशालाएं भी बनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जन्मस्थली से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। इसी कड़ी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में सभी अपना सकारात्मक सहयोग दें। 

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और ओडिशा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए राजस्थान और ओडिशा में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी अपनी संस्कृति को संरक्षित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। मारवाड़ी समाज शिक्षा, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर सभी जगह मेहनत व ईमानदारी से राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को फैला रहे हैं।  

भजनलाल शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित यह महोत्सव सांस्कृतिक एकता, लोक परंपरा और भारतीय गौरव का अद्वितीय संगम है। साथ ही, राजस्थान की लोक कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और खानपान को एक मंच पर लाकर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को एक माला में पिरोने का सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जिसमें राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या बढ़कर अब 40 हो गई है। मारवाड़ी समाज अपनी कर्मभूमि के साथ ही मातृभूमि के लिए भी काम करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की मदद के लिए हमारी सरकार ने सभी जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थानी भाई-बहन चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, मारवाड़ की अजेय भावना, शेखावाटी का उद्यमी जज्बा, मेवाड़ का गौरव, ढूंढाड़ की विनम्रता और बृज की मधुरता साथ लिए चलते हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज के परिश्रम से राजस्थान और ओडिशा साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। 

इस अवसर पर ओडिशा के मंत्री श्री रबी नारायण नाइक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सूर्यबंशी सूरज, अन्य विधायकगण सहित मारवाड़ी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

सड़क सुरक्षा के प्रति रहें जागरूक, यातायात नियमों का करें पालन : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘रन फॉर जयपुर’ को -हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल से “रन फॉर जयपुर” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह आयोजन सड़क सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हमारी छोटी सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है। हमें वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

श्री शर्मा ने राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा के कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

इस दौरान श्री शर्मा ने दौड़ में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मानसरोवर थाना में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को सराहा
डिजिटल पुलिसिंग के नवाचारों की प्रशंसा की

जयपुर,21 दिसंबर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा के साथ रविवार को जयपुर के मानसरोवर पुलिस स्टेशन का दौरा कर पुलिसिंग की आधुनिक कार्यप्रणाली और डिजिटल नवाचारों का अवलोकन किया।

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने थाना स्तर पर संचालित ई-एफआईआर, ई-साक्ष्य, ई-समन, साइबर अपराधों व महिला अपराधों की ऐप आधारित निगरानी सहित विभिन्न डिजिटल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मानसरोवर पुलिस स्टेशन को राजस्थान का पूर्णतः डिजिटल “मॉडल पुलिस स्टेशन” बताते हुए इसकी सराहना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि मानसरोवर थाना डिजिटल परिवर्तन की दिशा में पुलिस सुधारों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने राजस्थान पुलिस के नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से पारदर्शिता, त्वरित सेवा और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को नई गति मिली है।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, पुलिस महानिरीक्षक(स्पेशल ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश तथा राजस्थान पुलिस की नेतृत्व टीम को डिजिटल पुलिस सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने पर बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों तथा कार्मिकों के साथ पुलिस मेस में भोजन ग्रहण किया ।

दौरे के अंत में मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि ऐसे नवाचारों से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।

दो वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हुई हासिल, हर क्षेत्र तथा हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए निर्णय – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राज्य सरकार के 2 वर्ष के उपलक्ष्य पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’, नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ को दिखाई हरी झंडी

जयपुर, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के उत्थान के लिए निर्णय लिए हैं। विशेषकर युवाओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए फिट रहने तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की जिससे प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू सके। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेशवासी एक कदम आगे बढ़ेंगे तो राजस्थान कई गुना आगे बढ़ेगा। 

शर्मा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अमर जवान ज्योति से ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए  पेपरलीक के अनेक प्रकरण हुए थे जबकि हमारी सरकार के कार्यकाल में 296 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई, उनमें से एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां दी जाएं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में अब तक 92 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रदान की हैं तथा 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। साथ ही, इस माह भी लगभग 20 हजार पदों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे रही है, जिससे वे अब रोजगार प्रदाता भी बन रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जब एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था, तब अपने कार्यों का रिकॉर्ड लेकर जनता के बीच गए थे तथा अब भी राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर हम अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जा रहे है। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के विकास के लिए रौडमैप बनाकर कार्य किया है। हमने प्रदेश में बिजली, पानी, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। साथ ही, राज्य सरकार किसान, महिला, युवा, मजदूर सहित सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दो वर्ष में हर क्षेत्र में काम किया हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर मिले हैं। हमारी सरकार राज्य को भारत में अग्रणी स्टेट बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इससे पहले शर्मा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान भी किया। इस दौरान विधायक श्री कुलदीप, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल नीरज के. पवन सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

एक लाख का कर्ज़ हो गया 50 लाख, ज़मीन जेवर बिके और किडनी भी बेचनी पड़ी
महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले से एक बहुत ही परेशान करने वाली ख़बर आई है. यहां कर्ज़ के बोझ तले दबे एक किसान ने परेशान होकर अपना गुर्दा बेच दिया. किसान...

महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले से एक बहुत ही परेशान करने वाली ख़बर आई है. यहां कर्ज़ के बोझ तले दबे एक किसान ने परेशान होकर अपना गुर्दा बेच दिया.

किसान का नाम है रोशन कुले. 36 साल के रोशन मिनठुर गांव (नागभीड़ तालुका) के रहने वाले हैं.

रोशन का कहना है कि साहूकारों ने उसे इतना परेशान किया कि वह कंबोडिया जाकर अपना गुर्दा बेचने पर मजबूर हो गए.

उनके वीडियो सामने आने पर जब हम उनके घर पहुंचे तो उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी. हमने रोशन से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि अभी पुलिस जांच कर रही है, इसलिए वह कुछ नहीं बोलेंगे.

हालांकि उनके पिता शिवदास कुले ने साहूकारों के दबाव और शोषण के बारे में बताया.

बीबीसी मराठी से बात करते हुए शिवदास कुले ने बताया, “मेरा बेटा दूध का कारोबार करता था लेकिन कोविड के समय वह ठप हो गया. बाद में लंबी बीमारी से हमारी छह गाय मर गईं. यह 2021 की बात है. इलाज के लिए हमने दो साहूकारों से 50,000-50,000 रुपये का कर्ज़ लिया था, यानी कुल एक लाख रुपये.”

“कर्ज़ चुकाने के लिए फिर हमें दूसरे साहूकार से उधार लेना पड़ा. ब्रह्मपुरी में छह साहूकारों का एक गिरोह है. ये लोग उधार लेने वालों को मजबूर करते हैं कि पहले वाला कर्ज़ चुकाने के लिए किसी और साहूकार से पैसा लें.”

अखिल भारतीय अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह में राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों से चयनित 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया
अच्छा साहित्य समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाता है- राज्यपाल

राज्य की राजधानी में आयोजित अखिल भारतीय अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह में साहित्य जगत का भव्य संगम देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अच्छा साहित्य समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाता है और विद्रूपताओं को मिटाता है। राज्यपाल शनिवार को दौसा जिले के लालसोट में अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंने देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 31 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन अनुराग साहित्य संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें हिंदी, उर्दू, संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं के लेखकों, कवियों, कथाकारों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह का उद्देश्य साहित्य सृजन को प्रोत्साहित करना और समाज में साहित्य की भूमिका को सशक्त करना रहा।

राज्यपाल ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही पिछड़े, जनजाति एवं घुमंतू वर्ग के लोग बराबरी के स्तर पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति सबको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया में अग्रणी बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु एवं विश्व का नेता है। उन्होंने इसमें साहित्यकारों से भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। 

इससे पहले राज्यपाल श्री बागडे ने अनुराग सेवा संस्थान के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह में विभिन्न राज्यों से चयनित 31 साहित्यकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। 

🏛️ राज्यपाल का संबोधन

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि

“साहित्य समाज का दर्पण होता है। यह न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करता है। आज जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से देश और समाज को नई दृष्टि दी है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि यह युवा पीढ़ी को संस्कार, संवेदना और राष्ट्रबोध से जोड़ने का कार्य करता है।

📚 देशभर से चयनित साहित्यकार

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से चयनित साहित्यकारों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयन प्रक्रिया में साहित्यिक गुणवत्ता, सामाजिक सरोकार और निरंतर योगदान को विशेष रूप से महत्व दिया गया।

🎤 साहित्यिक सत्र और काव्य पाठ

समारोह के दौरान साहित्यिक संगोष्ठी और काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। श्रोताओं ने रचनाओं की सराहना करते हुए तालियों से साहित्यकारों का उत्साहवर्धन किया।

👥 गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद्, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज में मासूम की किडनी निकालने का सनसनीखेज मामला
11 डॉक्टरों समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मथुरा के कांता देवी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े एक गंभीर आरोप ने सबको हैरान कर दिया है। राजस्थान के डीग जिले के किसान भीम सिंह ने अपने डेढ़ साल के बेटे मयंक का इलाज कराने के लिए मथुरा अस्पताल ले जाया था। लेकिन सर्जरी के बाद बच्चे की बाईं किडनी गायब पाई गई। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा कि ऑपरेशन के बहाने बच्चे की किडनी निकाल दी गई थी

👨‍⚕️ डॉक्टरों और अन्य पर आरोप

शिकायत में दिए गए नामों के अनुसार,
• अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. पुष्पेंद्र और
डॉ. श्यामबिहारी शर्मा, डॉ. समर्थ, डॉ. आशीष, डॉ. निश्चेतना, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. शालिनी
के अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोग भी आरोपित हैं। कुल मिलाकर लगभग 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है जिसमें लगभग 11 डॉक्टरों के नाम सामने आए हैंNDTV India


📜 कौन-सी धाराएँ लागू हैं?

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अनुमति के बिना अंग निकालने और मानव अंग तथा ऊतक प्रतिरोपण अधिनियम, 1994 की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है, जो कि गैरकानूनी रूप से अंग निकालने और अवैध व्यापार से जुड़ी गंभीर धाराएँ हैं। NDTV India


🕵️ पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोप की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। NDTV India


📌 समाज पर प्रभाव / प्रतिक्रिया

यह मामला न सिर्फ मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में बल्कि राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सा नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। FIR ने चिकित्सकीय प्रणाली की साख पर बड़ा प्रभाव डाला है।

📋 पीड़ित परिवार का बयान (सारांश)

• राजस्थान के डीग ज़िले के किसान भीम सिंह ने बताया कि

  • उन्होंने 31 मई 2024 को अपने डेढ़ साल के बेटे मयंक के पेट की गांठ के इलाज के लिए मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज (कांता देवी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) ले जाया था।
  • डॉक्टरों ने सिर्फ पेट की गांठ निकालने का ऑपरेशन बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि बच्चे की बाईं किडनी गायब है और उसमें संक्रमण फैल गया है।
  • जब परिवार ने अस्पताल में पूछा तो उन्हें डॉक्टरों द्वारा डराया-धमकाया भी गया जैसा आरोप लगाया गया है।
  • परिवार का कहना है कि किडनी को सर्जरी के बहाने अवैध रूप से निकाल दिया गया
  • इसके बाद उन्होंने छाता थाना, मथुरा में पुलिस को शिकायत दी, और न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज हुई। NDTV India+1

📋 पुलिस की एफआईआर / शिकायत का विवरण (सारांश)

पुलिस को दी गई शिकायत में स्पष्ट तौर पर यह आरोप शामिल हैं:

  • ऑपरेशन के दौरान बच्चे की किडनी बिना सहमति / बिना चिकित्सा कारण निकाली गई।
  • शिकायत में डॉक्टरों और अस्पताल के डायरेक्टर का नाम लिया गया है।
  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC तथा मानव अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है।
  • शुरुआती सुनवाई में पुलिस ने मामूली देरी के बाद FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। NDTV India

📌 महत्वपूर्ण बातें

🔹 पुलिस ब्लांकेट रिपोर्ट / FIR की मूल कॉपी आमतौर पर पुलिस स्टेशन पर ही सुरक्षित रखी जाती है और उसे प्रॉपर्टी ऑफिशियल / कोर्ट आदेश के बिना ऑनलाइन प्रकाशित नहीं किया जाता
🔹 मीडिया रिपोर्ट अक्सर खूंटी भाषा में सार प्रस्तुत करती है न कि मूल दस्तावेज की प्रतिलिपि।
🔹 अगर आपको शिकायत-पत्र या FIR की वास्तविक कॉपी चाहिए, तो उसके लिए पुलिस स्टेशन (छाता थाना) या अधिवक्ता के माध्यम से RTI / कोर्ट निर्देश से ही प्राप्त किया जा सकता है।

राजस्थान रिफाइनरी का समग्र रुप से 90.3 प्रतिशत कार्य पूरा
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सम्बंधित विभागों को समन्वय से रिफाइनरी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए -एचआरआरएल रिफाइनरी राजस्थान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

जयपुर, 19 दिसंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय के चिंतन कक्ष में एचआरआरएल की राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की 7वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी राजस्थान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ ही देश की ऐसी पहली परियोजना है जिसमें रिफाइनरी के साथ ही पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स भी है। उन्होंने रिफाइनरी के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य करते हुए रिफाइनरी का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति और संबंधित बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी ली।

राजस्थान रिफाइनरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कमलाकर आर विखार व सीएफओ श्री इन्द्रजीत दासगुप्ता ने कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी का समग्र रुप से 90.3 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। रिफाइनरी इकाई का 96.4 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रिफाइनरी के लिए मूंदड़ा पोर्ट पर अरब मिक्स से क्रूड टेंक (सीओटी) तक कच्चे तेल की पहली खेप आ गई है और यह मूंदड़ा पोर्ट के 6 टैंकों से पाइपलाईन के माध्यम से रिफाइनरी तक पहुंचेगी। रिफाइनरी में ओबीई कार्य 99.8 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

एचपीसीएल के सीएमडी श्री विकास कौशल ने बताया कि राजस्थान सरकार के सहयोग व समन्वय से रिफाइनरी कार्य प्रगति पर है। रिफाइनरी में मेहसाना भटिण्डा गैस पाइपलाईन (एमबीपीएल) से गैस आना शुरु होने के साथ ही फ्लेयर सिस्टम शुरु होने से टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी के नाचना रिजर्ववॉयर से पाइपलाईन से पानी आने लगा है।

श्री टी. रविकान्त ने बताया कि पेट्रोलियम विभाग द्वारा लगातार समन्वय बनाते हुए रिफाइनरी को गति दी जा रही है। राजस्थान रिफाइनरी की खास बात यह है कि जीरो लिक्विड इफ्लूएंट डिसचार्ज है, जिसका सीधा— सीधा मतलब है कि इस रिफाइनरी में प्रसंस्करण के दौरान किसी तरह का वेस्टेज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बालोतरा से पचपदरा 12 किमी तक रेल्वे व पचपदरा से रिफाइनरी साइट तक एचआरआरएल द्वारा रेल्वे लाइन बिछाई जाएगी। रिफाइनरी से प्रदेश में निवेश, रोजगार और रेवेन्यू ने नए अवसर होंगे।

बैठक में बालोतरा से रिफाइनरी तक रेलवे लाइन बिछाने, बिजली सब स्टेशन, राज्य से आने वाले कच्चे तेल पर वेट कम करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी सम्बंधी एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

टास्क फोर्स की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव व चेयरमेन आईजीएनपी अभय कुमार, प्रमुख सचिव उर्जा अजिताभ शर्मा, वित श्री वैभव गालरिया, राजस्व सचिव जोगाराम, पीएचईडी, पीड्ब्लूडी, रीको, उत्तर पश्चिम रेल्वे, एमओपीएनजी, कलेक्टर बालोतरा, जोधपुर संभागीय आयुक्त, आरएसएमएमएल, संयुक्त निदेशक पेट्रोलियम श्री दिलीप राज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।