Breaking News
अवैध खनन के खिलाफ चलाएं विशेष अभियान- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
वन एवं खान विभाग की समीक्षा बैठक— अरावली पर्वतमाला प्रदेश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर, इसके संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

जयपुर, 27 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अरावली पर्वतमाला प्रदेश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है और राज्य सरकार इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट रुख है कि अरावली के स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अरावली जिलों में वन एवं पर्यावरण, खान तथा पुलिस सहित संबंधित विभागों की ओर से संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करें।

श्री शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वन एवं पर्यावरण और खान विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश पूरे अरावली भू-भाग पर समान रूप से लागू होंगे। इससे पर्वत श्रंृखला के प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखा जा सकेगा और अनियमित व अवैध खनन पर प्रभावी रूप से रोक लग सकेगी।

हरित अरावली विकास परियोजना के तहत होगा सघन वृक्षारोपण—

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खनन लीज जारी करने में सुप्रीम कोर्ट और सीईसी द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइंस के साथ ही सभी पर्यावरण सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला को हरा-भरा बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये की हरित अरावली विकास परियोजना बनाई गई है। परियोजना के तहत अरावली जिलों के 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण करवाया जा रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, वन एवं पर्यावरण तथा खान विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने साहिबजादों को देश और धर्म के लिए कर दिया समर्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सिख धर्म का इतिहास त्याग और बलिदान की गाथा से भरा हुआ

जयपुर, 26 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजापार्क स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका तथा देश व प्रदेश में शांति और सद्भाव के लिए अरदास की। शर्मा ने इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित विशेष गुरमत समागम में संगत की।

                इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में जब भी धर्म और संस्कृति की रक्षा की बात आती है, गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और उनके चारों साहिबजादों का नाम गर्व से लिया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने चारों साहिबजादों को देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया। ऐसा त्याग दुनिया में कहीं नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने आज ही के दिन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने उनके शहादत के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मना कर इस बलिदान को जन-जन के लिए समर्पित किया है।

साहिबजादों की वीर गाथा को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल-

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गुरु गोबिंद सिंह और उनके साहिबजादों की बहादुरी की गाथा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करेगी जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास हेतु भूमि आवंटन को भी मंजूरी दे दी गई है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म का पूरा इतिहास त्याग और बलिदान की गाथा से भरा हुआ है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए अपना पूरा वंश न्योछावर कर दिया, इसीलिए वे ‘सरबंसदानी’ कहलाए। उन्होंने कहा कि जब गुरु साहिब जी के चारों साहिबजादे शहीद हो गए, तब उन्होंने कहा था-‘चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार’ यानी चार बेटे बलिदान हो गए तो क्या हुआ, कई हजार बेटे धर्मरक्षा के लिए अभी भी जीवित हैं। उनकी यह उक्ति राष्ट्र और धर्म के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा बन गई है।

                इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुरु गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर भेंट की।

                इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष श्री अजयपाल सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

स्वदेशी मेले का राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया भ्रमण
जयपुर, 27 दिसंबर। स्वदेशी मेले का चित्तौड़गढ जिले के सभी ब्लॉकों से आई राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मेले का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में यूडीएच...

जयपुर, 27 दिसंबर। स्वदेशी मेले का चित्तौड़गढ जिले के सभी ब्लॉकों से आई राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मेले का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से राजीविका स्टॉल एवं वन धन स्टॉल का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात सांसद श्री सी. पी. जोशी एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र धाकड़ द्वारा सभी ब्लॉकों से आई राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया गया। संवाद के दौरान मेले के उद्देश्य, गतिविधियों एवं स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को देशभर से आए स्वदेशी उत्पादकों से प्रेरणा लेकर स्वयं के स्तर पर उत्पादन, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राजीविका से सुनील राठी, मैनेजर (फाइनेंस) द्वारा महिलाओं को उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं तथा मेले को लेकर महिलाओं से फीडबैक भी लिया गया।

जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का भण्डाफोड
कार्यवाही के दौरान मौके पर कुल 66 कॉमर्शियल व घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त


जिला प्रशासन के स्तर से संचालित ऑपरेशन प्रवर्तन सतर्क नागरिक सुरक्षित शहर के तहत जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार गोपनीय सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा तत्काल विशेष सतर्कता दलों का गठन किया गया। जिला रसद कार्यालय द्वारा गठित सतर्कता दल की प्रवर्तन निरीक्षक कीर्ति शर्मा द्वारा लवकुश नगर द्वितीय, बरकत नगर, जयपुर में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में दबिश दी गई।

चारण के नेतृत्व में सतर्कता दल द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान लवकुश नगर द्वितीय, बरकत नगर, जयपुर में स्थित मकान नम्बर 62 बी के परिसर तथा पास ही स्थित अन्य दुकान जायसवाल एंटरप्राईजेज में 66 गैस सिलेण्डरो (29 घरेलू व 37 वाणिज्यिक सिलेण्डर) का भण्डारण पाया गया जिनका अवैध रूप से भण्डारण कर क्रय-विक्रय होना पाया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर कुल 66 कॉमर्शियल व घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये।

जयपुर शहर में आये दिन ऐसे अवैध गैस रिफलिंग सेन्टर हादसों का मुख्य कारण बनते जा रहे है। शहर में अत्यधिक संख्या में पाये गये गैस सिलेण्डर भण्डारण व रिफिलिंग खुले में मिलने से कभी भी अप्रिय घटना एवं जन हानि होने की पूर्ण सम्भावना बनी रहती है। जिससे किसी भी अवैध स्टॉक में से शहर के रिहायशी क्षेत्र में हादसे की आंशका सदैव बनी रहती है क्योंकि यह अवैध भण्डारण सेंटर बिना सुरक्षा मानको को अपनाये अवैध रूप से सचालित होते है। घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध क्रय विक्रय, अवैध भण्डारण एवं दुरूपयोग जाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध द्रवित पैट्रालियम गैस (रग्यूलेशन आफ सप्लाई एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश 2000 के प्रावधानों एवं सपठित आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत पुलिस थाने में गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण माफियाओं के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।

जयपुर शहर में ऐसे अवैध रिफलिंग सेन्टरों के संचालन होने से अवैध रिफलिंग को रोकने एव आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन जयपुर के निर्देशन में सख्त कार्यवाही हेतु विशेष सर्च अभियान ’ऑपरेशन प्रवर्तन’ (सतर्क नागरिक व सुरक्षित शहर) के तहत सतर्कता दलों का गठन किया गया है।

विभाग द्वारा संचालित ’ऑपरेशन प्रवर्तन’ (सतर्क नागरिक व सुरक्षित शहर) अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा एवं अवैध रिफलिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। इस हेतु जयपुर शहर के आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफलिंग सेंटर/वितरण गतिविधि की सूचना विभाग को दें ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

हस्तशिल्पियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसर दे रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2026 प्रदेश की आठ करोड़ जनता का कल्याण सर्वोपरि- हस्तशिल्प उद्योग ने ग्रामीणों का किया सशक्तीकरण
चिकित्सा मंत्री ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन 
कहा - जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य

जयपुर, 27 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी नवाचारों के माध्यम से उन्नत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। रक्तदान इस दिशा में एक श्रेष्ठ कार्य है। सभी स्वस्थ व्यक्तियों को इस नेक कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। 

चिकित्सा मंत्री ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शिरकत करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कण-कण में त्याग, बलिदान एवं सर्वस्व न्यौछावर करने की गाथाएं रची-बसी हैं। राजस्थान की इस त्याग एवं समर्पण की संस्कृति को आत्मसात करते हुए हमें रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के लिए आगे बढ़कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। प्रसन्नता का विषय है कि विगत समय में समाज में रक्तदान के प्रति भ्रांतियां दूर हुई हैं और जागरूकता बढ़ी है। इससे आपातकालीन स्थितियों में बड़ी संख्या में लोगों का जीवन बचाना संभव हुआ है। 

चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं से संवाद भी किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं एसएमएस अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से यूनिवर्सल हेल्थ करवरेज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। विगत दो वर्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इससे आमजन इलाज खर्च की चिंता से मुक्त हुआ है और गांव-ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिल रही हैं। 

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल, सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डाॅ. मृणाल जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से किये जा रहें विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
जयपुर, 26 दिसम्बर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण श्री ओंकार सिंह लखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता,...

जयपुर, 26 दिसम्बर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण श्री ओंकार सिंह लखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरतन शर्मा की उपस्थिति में शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभाग की ओर से पुष्कर प्रोजेक्ट पर चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली तथा इस हेतु शीघ्रता से कार्य किये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में कल्चररल सेंटर बनाने की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान की परंपरिक पेंटिंग, भित्ति चित्रकारी तथा इससे जुड़ी अन्य कलाओं का नई पीढ़ी को सिखाई जाए। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से इस हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा झुन्झुनूं में बनवाये जाने वाले वार म्यजियम निर्माण पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आमेर के अंदरूनी क्षेत्र हेतु मास्टरप्लान बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमेर का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट किया जाए। जिसमें सुरक्षा और पार्किंग, सफाई, दुकानों का व्यस्थिकरण तथा अन्य सुविधाओं का योजना अनुसार विकास किया जाए। उन्होंने जवाहर कला केन्द्र से सम्बंधित विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए तथा एएसआई के मोनूमेंट पर प्रॉपर लाइटिंग के निर्देश दिए। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पर्यटन विभाग की विकास शाखा/टीआरसी जयपुर की ओर से जेडीए को जयपुर में कॉन्सर्ट पर्यटन के विकास हेतु भूमि आवंटन की प्रगति की जानकारी दी गई।  

बैठक में आरटीडीसी लैंड डिस्पोजल रूल्स में जल्दी परिवर्तन की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि श्री खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में विकास कार्य प्रगतिरत है तथा सीएसएस वर्क जल्दी किया जायेगा। इसके साथ ही अवगत कराया गया कि ट्राईबल सर्किट बनाने के क्रम में टीएडी के सुझाव हेतु पत्रावली प्रेषित की गई है।

दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि एकीकृत ग्रामीण पर्यटन विकास हेतु कार्य किए जाए। उन्होंने इस हेतु शुरुआती तौर पर शेखावाटी और आभानेरी में कार्य किये जाने की संभावना पर कार्य किये जाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बैठक में अभानेरी में ग्रामीण पर्यटन और मॉडल टूरिस्ट विलेजज हेतु अवगत कराया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पायलेट रूप में पांच गाँवों के लिए संस्कृति पोर्टल प्रस्तावित है। इसी प्रकार शेखावाटी में दो तीन स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।

राकेश शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव का कार्यभार संभाला
जयपुर, 26 दिसम्बर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव का कार्य भार ग्रहण...

जयपुर, 26 दिसम्बर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव का कार्य भार ग्रहण किया।

इस दौरान विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं पदेन शासन उप सचिव ,डॉ. गोरधन लाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक पत्र पंजीयन, नर्बदा इन्दोरिया एवं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अरावली बचाओ आंदोलन : पूरे राजस्थान में विरोध का विस्तार
राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा को लेकर भारी जन-आंदोलन फैल गया है। यह संघर्ष सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की नई परिभाषा और खनन नियमों को लेकर शुरू हुआ, जिससे...

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की सुरक्षा को लेकर भारी जन-आंदोलन फैल गया है। यह संघर्ष सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की नई परिभाषा और खनन नियमों को लेकर शुरू हुआ, जिससे लोग डर रहे हैं कि पर्वतमाला के एक बड़े हिस्से को खनन और विकास गतिविधियों के लिए खुला छोड़ दिया जाएगा। The New Indian Express

📌 आंदोलन की मुख्य घटनाएँ

  • पदयात्रा और आंदोलन:
    माउंट आबू से करीब 1000 किमी लंबी पदयात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें संत और आम लोग शामिल होकर अरावली संरक्षण की मांग कर रहे हैं। यह पैदल यात्रा राज्य के कई इलाकों से होकर गुज़र रही है और लोगों में जागरूकता फैल रही है। Navbharat Times
  • जन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन:
    उदयपुर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में जनता ने अरावली बचाओ के लिए प्रदर्शन किए हैं और प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्तियों को रखा है। Punjab Kesari Rajasthan
  • सुप्रीम कोर्ट की चुनौती:
    अरावली की नई परिभाषा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इससे पर्यावरणीय सुरक्षा कमजोर पड़ेगी। Navbharat Times
  • राजनीतिक तनाव:
    कांग्रेस ने इस मुद्दे को बड़ा जन-राजनीतिक मुद्दा बनाया है और 19 जिलों में आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। Prabhat Khabar
  • अन्य विवाद:
    भीलवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है और सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अरावली संरक्षण में कमजोर कदम उठा रही है। Pratahkal

🗣️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली बचाओ आंदोलन पर स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा:

  • “अरावली हमारी पहचान और राजस्थान की ‘साँस’ है।”
  • उनकी सरकार अरावली को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या नुकसान नहीं होने देगी।
  • सीएम ने यह भी कहा कि वे “गिरिराज जी के भक्त” हैं और एक-एक पत्थर की रक्षा का संकल्प लिया है। www.ndtv.com+1

उनके अनुसार, अरावली सिर्फ भू-कण नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की पारिस्थितिकी और जीवन-रेखा का प्रतीक है, जिसे कोई भी नुकसान नहीं पहुँचा सकता। www.ndtv.com


📌 मुद्दे के पीछे की वजह

इस आंदोलन का मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार की नई अरावली परिभाषा है, जिसके तहत केवल 100 मीटर से ऊपर वाली पहाड़ियों को वैध अरावली माना जा रहा है। विरोधियों का कहना है कि इससे लगभग 90% अरावली को संरक्षण से बाहर रखा जा सकता है, जिससे वे खनन और अन्य गतिविधियों के लिए खुल सकते हैं — और यह पर्यावरण को गंभीर जोखिम में डाल सकता है। The New Indian Express

विपक्ष और पर्यावरण संगठनों का कहना है कि यह निर्णय अरावली के स्वाभाविक दायरे को छोटा कर देने जैसा है, जिससे भूपृष्ठीय जल, जैव विविधता और रेगिस्तानी विस्तार जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। The New Indian Express


📌 विरोध के बीच विवाद भी जारी

कई आलोचकों ने अरावली बचाओ आंदोलन पर यह आरोप भी लगाया है कि विपक्ष इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है। वे कहते हैं कि असली चिंता पहाड़ों की है या पिछले वर्षों में अवैध खनन से जुड़ी संपत्तियों की रक्षा की।

सुशासन दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ
जयपुर, 25 दिसम्बर। प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पशुपालन विभाग में आयोजित...

जयपुर, 25 दिसम्बर। प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पशुपालन विभाग में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा पशुपालन, गोपालन और मत्स्य शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पशुपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों के अनुरूप ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता अपनाने, समयबद्ध एवं प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा कि सुशासन केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि शासन की वह कार्य संस्कृति है जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ आमजन तक योजनाओं को लाभ पहुंचाया जाता है। श्रद्धेय अटल जी का सुशासन मॉडल हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व ने देश में सुशासन की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। अगर हम सभी इस कार्य शैली को पूरी तरह अपनाकर कार्य करें तो नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान निकल सकता है और आमजन तक सरकार की हर सुविधा और योजना की पहुंच सुनिश्चित हो सकती है।