Breaking News
मारवाड़ महोत्सव सांस्कृतिक एकता और लोक परंपरा का अद्वितीय संगम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मारवाड़ी समाज की पहचान है सेवा, त्याग और समर्पण - लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से सांस्कृतिक विरासत बढ़ेगी आगे - केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र...

जयपुर, 22 दिसम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ओडिशा के संबलपुर में मारवाड़ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी अपनी संस्कृति को संरक्षित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। मारवाड़ी समाज शिक्षा, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर सभी जगह मेहनत व ईमानदारी से राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को फैला रहे हैं।  

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा अध्यात्म, धर्म, संस्कृति, संस्कार, साहित्य और देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की भूमि है। उन्होंने कहा कि शौर्य और वीरता की धरती राजस्थान से यहां आए मारवाड़ी समाज का अपनी मातृभूमि से गहरा जुड़ाव है।

बिरला ने कहा कि मारवाड़ी समाज ओडिशा की धरती पर अपने कर्म और श्रम से अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान और ओडिशा का गहरा संबंध भी है। दोनों की आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और विचारों में समानता है। मारवाड़ी समाज ने कड़ी मेहनत से यहां के लोगों को भी अपना बनाया है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी समाज त्याग, सेवा और समर्पण से अपनी पहचान बना रहे हैं। 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मारवाड़ी समाज जन्मस्थली से जुड़कर कर्मस्थली पर सामाजिक दायित्वों को निभाते हैं। आपदा और संकट की घड़ी में मारवाड़ी समाज सदैव सहयोग के लिए आगे रहता है। इन्होंने शिक्षा के लिए विद्यालय खोले, चिकित्सालय और धर्मशालाएं भी बनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जन्मस्थली से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। इसी कड़ी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में सभी अपना सकारात्मक सहयोग दें। 

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और ओडिशा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए राजस्थान और ओडिशा में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश-दुनिया में मारवाड़ी अपनी संस्कृति को संरक्षित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। मारवाड़ी समाज शिक्षा, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर सभी जगह मेहनत व ईमानदारी से राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को फैला रहे हैं।  

भजनलाल शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित यह महोत्सव सांस्कृतिक एकता, लोक परंपरा और भारतीय गौरव का अद्वितीय संगम है। साथ ही, राजस्थान की लोक कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और खानपान को एक मंच पर लाकर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को एक माला में पिरोने का सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जिसमें राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या बढ़कर अब 40 हो गई है। मारवाड़ी समाज अपनी कर्मभूमि के साथ ही मातृभूमि के लिए भी काम करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की मदद के लिए हमारी सरकार ने सभी जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थानी भाई-बहन चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, मारवाड़ की अजेय भावना, शेखावाटी का उद्यमी जज्बा, मेवाड़ का गौरव, ढूंढाड़ की विनम्रता और बृज की मधुरता साथ लिए चलते हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज के परिश्रम से राजस्थान और ओडिशा साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। 

इस अवसर पर ओडिशा के मंत्री श्री रबी नारायण नाइक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सूर्यबंशी सूरज, अन्य विधायकगण सहित मारवाड़ी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

सड़क सुरक्षा के प्रति रहें जागरूक, यातायात नियमों का करें पालन : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘रन फॉर जयपुर’ को -हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल से “रन फॉर जयपुर” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह आयोजन सड़क सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हमारी छोटी सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है। हमें वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

श्री शर्मा ने राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा के कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

इस दौरान श्री शर्मा ने दौड़ में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में हुआ जिला स्तरीय महिला सम्मेलन
जयपुर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन ...

जयपुर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन  जिला परिषद  सभागार में हुआ।

कार्यक्रम में श्रीमती रमा देवी चौपड़ा, जिला प्रमुख, श्री महेन्द्र पाल मीणा, विधायक जमवारामगढ़ श्री गोपाल शर्मा, विधायक सिविल लाइन्स, जिला कलक्टर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में  श्रीमती रमा देवी चोपड़ा ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण रही है।

शुक्रवार को ही राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम धौलपुर में हुआ, जिसमें  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों हेतु पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की। श्री शर्मा ने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड इंटर-ऑपरेबिलिटी लागू किए जाने की घोषणा भी की, जिससे प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिल सकेगा।

जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान राजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य कल्याण एवं पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं आयुष्मान आरोग्य कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही राजीविका की ‘लखपति दीदीयों’ को प्रोत्साहन स्वरूप विशेष बैग भी प्रदान किए गए जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

मोरचंग-खड़ताल की जुगलबंदी ने सांस्कृतिक संध्या में बिखेरे सुरों के जादू
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

जयपुर, 18 दिसम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र में 15 दिसम्बर से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अंजना शर्मा एंड पार्टी के राजस्थानी संगीत कलकारों द्वारा ‘आओ जी म्हारा प्यारा विनायक….’ वंदना पर सुरीली प्रस्तुति दी गई। 

इसके बाद राजस्थानी चरी नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को जोश से भर दिया। अगली कड़ी में राजस्थानी लोक कलकारों ने मोरचंग और खड़ताल की शानदार जुगलबंधी प्रतियोगिता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा राजस्थान का भवाई नृत्य जो अपने साहसी संतुलन करतबों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें नर्तक ने तलवार की धार पर खड़े होते हुए अपने सिर पर कई मिट्टी के बर्तन संतुलित कर बेहतरीन प्रस्तुति दी।

इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने की विकास रथ यात्रा की प्रगति की समीक्षा
विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के दिए निर्देश

जयपुर, 17 दिसंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन ने प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में चल ​र​ही विकास रथ यात्रा की गतिविधियों, जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित रात्रि चौपालों और विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।  सभी जिला कलेक्टरों को वी.सी के माध्यम से मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हर जिले में राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को इन गतिविधियों की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में राज्य सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों के प्रचार—प्रसार के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास रथ यात्रा के संबंध में विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवासन ने प्रत्येक जिले में हुए व निर्माणाधीन विकास कार्यों को अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के जिला कार्यालयों के माध्यम से इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा संबंधित डेटा को नियमित अपडेट करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों, विकास रथ यात्रा की गतिविधियों सहित अन्य कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो सहित पोस्ट किया जाए । इससे राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 18 से 25 दिसम्बर तक प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। उन्होंने 18 दिसम्बर को पर्यावरण संरक्षण अभियान, 19 दिसम्बर को धौलपुर जिले में महिला सम्मेलन, 20 दिसम्बर को कर्टेन रेजर आर्मी डे परेड, 21 दिसम्बर रन फॉर विकसित राजस्थान, 22 दिसम्बर को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन व जनसभा, 23 दिसम्बर को मेड़ता नागौर में किसान सम्मेलन, 24 दिसम्बर को पर्यटन कान्कलेव तथा 25 दिसम्बर को राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम की बेहतर तैयारी, अधिकतम जनभागीदारी व प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिये।      

बैठक में श्री प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, श्री भवानी सिंह देथा, प्रमुख शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री नवीन जैन, शासन सचिव सामान्य प्रशासन, डॉ. नीरज कुमार पवन, शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, श्री संदेश नायक, आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क वि​भाग एवं विशिष्ठ सचिव, मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जयपुर शासन सचिवालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन
मुख्य सचिव सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की

जयपुर, 12 दिसंबर।  राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शासन सचिवालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ शासन सचिवालय परिसर में कर्मचारी संघ कैंटीन के समीप से किया गया। यहां मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाडू लगाकर साफ सफाई की। अभियान के अंतर्गत शासन सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों सहित सभी राजकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साफ-सफाई की।

 मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने की संस्कृति विकसित की जानी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक कार्य-संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है।

  उन्होंने कहा कि फाइलों और रिकॉर्ड्स का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। सरकारी कार्यालयों में रिकॉर्ड्स की समय-समय पर समीक्षा (रिव्यू) एवं छंटनी (टाइमली वीडिंग ऑफ रिकॉर्ड्स) की जानी चाहिये। साथ ही पुराने फर्नीचर, अनुपयोगी वाहन स्क्रैप का समय पर निस्तारण किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पुराने और बेकार लैपटॉप, डेस्कटॉप, फोटोकॉपी मशीन आदि डिजिटल स्क्रैप का भी नियमानुसार निपटान किया जाना चाहिए।

 कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री अभय कुमार, शासन सचिव कार्मिक विभाग श्रीमती अर्चना सिंह, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग डॉ. नीरज के पवन, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस पर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
76वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन

जयपुर, 26 नवम्बर। 76वें संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को  प्रातः 10 बजे सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास  ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। इस अवसर पर संविधान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

      कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरूआत में सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम एवं कार्मिक विभाग शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।